बुधवार, 29 जुलाई 2009
ग्वार की फसल में खराबी तेज हवाओं से
ग्वार बाजार आज तेज रहा और कल जो लो प्रेशर की हवा बनी थी आज फ़ुस हो गई !कारण पश्चमी राजस्थान में धुल भरी हवाएं चल रही है जिससे पिछली बरसात में हुई बुवाई को नुकसान हो रहा है! पुराणी बिजाई में कोई नुकसान अभी नही है सिर्फ़ नई बिजाई वाले ग्वार में खराबी है! तेज धुल भरी हवा से ताजा बीज जमीन से बाहर आ जाने से ऐसा हुआ है !जानकर किसान अजीतसिंह जी बेलासर,विश्वजीत सिंह हरासर ,राजेन्द्रसिंह किलचू, धर्मेन्द्र जैन बाइपास,राजाराम बिश्नोई जैसिंग्देसर बताते है खेती की हालत खराब है कहते है आप ग्वार मोठ की बात करते है अभी जेसे हालत रहे तो खेती में लगाया खर्च केसे निकलेगा? बोले आप गांवो में बारानी जमीन वालों की हालत देखो अभी से नींद उडी हुई है ! खेर भगवान ने सावन में जैसे बरसात की सुनवाई की है वेसे ही आगे सुनवाई करेगा इस बात का भरोसा ही मजबूती और उमीद दिला रहा है !
मंगलवार, 28 जुलाई 2009
ग्वार में मंदी बनी
ग्वार आज घटा और नीचे का सर्किट लग गया !बाजार में हवा थी की लोप्रेसर बन रहा है जिससे आने वाले कुछ दिनों में बरसात होगी और खेती को फायदा मिलेगा !बिकवाली के जोर से बाजार शाम को बंद होते समय ही लुढ़का इससे पहले घटा -बढ़ी चलती रही !ग्वार हमारे बीकानेर शहर की पहली पसंद का वायदा व्यापर है और किर्षी उत्पादक वायदा में सबसे अधिक इसी में कारोबार है जिससे इस जींस पर मंडी में पुरे दिन खबरें बनती रहती है !गरमा -गरम बहसें भी ग्वार पर होती है !ग्वार यानि अनपढ़ अतः हर कोई इस पर अपने विचारों का छोंक लगता रहता है और ये जिधर ले जावो उधर घूमता रहता है !उमीद है कल भी बाजार कुछ मंदा रहेगा !में भी दूसरो की तरह इस पर अपने विचारों का मुलमा चढा रहा हूँ !हरियाणा के कुछ एरिया में बारिश से मंदी को बल मिला है ! छुट -पुट घटा बढ़ी चलती रहेगी !
सोमवार, 27 जुलाई 2009
ग्वार में बीकानेर को लाभ
ग्वार बाजार आज भी ३० रूपये बढ़ कर २०८८ रूपये रहा !तेजी जारी रही !चना वायदा घट कर बंद हुआ !अन्य बाजारों में सोयाबीन ,सोयातेल ,सरसों आदि मंदे रहे !आज ऍम सी एक्स ने भी बीकानेर मुख्य डिलीवरी सेंटर का ग्वार सोदा लोंच किया है और भाव भी एन सी डेक्स की तरह आ रहे थे ! ऍम सी एक्स में पहला दिन होते हुए भी कारोबार ठीक -ठाक रहा और ६५ करोड़ का कारोबार कर गया !ग्वार में जोधपुर के स्पॉट भाव २०३७ व् बीकानेर २०४७ एन सी डेक्स पर आ रहे थे !ऍम सी एक्स पर भी २०४७ बीकानेर स्पाट के भाव आ रहे थे जब की जोधपुर डिलीवरी पर प्रीमियम मिलता है और स्पॉट बीकानेर का ऊँचा है !अगर आज के भाव से देखें तो एन सी डेक्स पर कोई बीकानेर मे डिलीवरी देता है तो जोधपुर के भाव से १५ रु.घटा कर २०२२ के दाम मिलते है और वहीं ऍम सी एक्स पर डिलीवरी देने पर २०४७ के दाम मिलते है ये बीकानेर मे हेजिंग करने वालों के लिए फायदे का सोदा है !जहाँ तक तेजी -मंदी का सवाल है ये पुरी तरह तेजड़ियों की पकड़ में है !
सदस्यता लें
संदेश (Atom)